जनपद में आयोजित बेसिक शिक्षा विभाग की 42वीं त्रिदिवसीय जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के अनेक अवसर मिलते हैं, लेकिन खेल के क्षेत्र में अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का यह एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
प्राथमिक स्तर (बालक वर्ग)
200 मीटर दौड़ में अखिलेश (दातागंज) प्रथम, प्रशांत (कादर चौक) द्वितीय और करन (जगत) तृतीय स्थान पर रहे।
लंबी कूद में हिमांशु (उझानी) प्रथम, कुलदीप (कादर चौक) द्वितीय और राजन (दातागंज) तृतीय रहे।
खो-खो में कादर चौक की टीम विजेता तथा अंबियापुर उपविजेता रही।
प्राथमिक स्तर (बालिका वर्ग)
200 मीटर दौड़ में संध्या (उसावा) प्रथम, नंदिनी (सलारपुर) द्वितीय और पूनम (सलारपुर) तृतीय रहीं।
लंबी कूद में सगोपी (कादर चौक) प्रथम, करिश्मा (कादर चौक) द्वितीय और लक्ष्मी (उझानी) तृतीय रहीं।
खो-खो में कादर चौक विजेता और वजीरगंज उपविजेता बना।
उच्च प्राथमिक स्तर (बालक वर्ग)
200 मीटर दौड़ में कुणाल (उझानी) प्रथम, रवि (जगत) द्वितीय और अनुज (कादर चौक) तृतीय रहे।
600 मीटर दौड़ में आकाश (उझानी) प्रथम, अरबाज (समरेर) द्वितीय और अनुज (कादर चौक) तृतीय रहे।
लंबी कूद में सोनू (सलारपुर) प्रथम, अर्जुन (जगत) द्वितीय और अनुराग (उझानी) तृतीय रहे।
कबड्डी में अंबियापुर विजेता और दहगवां उपविजेता रहा।
खो-खो में कादर चौक विजेता तथा सलारपुर उपविजेता रहा।
उच्च प्राथमिक स्तर (बालिका वर्ग)
200 मीटर दौड़ में दीक्षा (सलारपुर) प्रथम, नीतू (उझानी) द्वितीय और शिवी (उझानी) तृतीय रहीं।
600 मीटर दौड़ में दीक्षा (सलारपुर) प्रथम, वंशिका (सलारपुर) द्वितीय और सलोनी (उझानी) तृतीय रहीं।
लंबी कूद में गोसिया बी (उझानी) प्रथम, रुचि (कादर चौक) द्वितीय और स्वाती (दहगवां) तृतीय रहीं।
खो-खो में उझानी विजेता तथा बिसौली उपविजेता रही।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. जुगल किशोर एवं एआरपी कामिनी राठौर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रतियोगिता में जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा, उदयवीर सिंह यादव, सुशील चौधरी, अशोक यादव, प्रदीप गुप्ता, किरण देवी, रामदास यादव, ज्योति सक्सेना, सुदेश मिश्रा, लव कुमार शर्मा, राजन यादव, रामवीर यादव, फरहत हुसैन, प्रभाकर सक्सेना सहित अनेक ब्लॉक पीटीआई, खेल अनुदेशक एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
khabre junction
