सोनभद्र: “हमारे आंगन हमारे बच्चे” कार्यक्रम का भव्य आयोजन, निपुण बच्चों को किया गया सम्मानित

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव

सोनभद्र (घोरावल): बीआरसी घोरावल परिसर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं निपुण भारत मिशन के अंतर्गत “हमारे आंगन हमारे बच्चे” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि घोरावल नगर पंचायत चेयरमैन सूरज श्रीवास्तव एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य नीरज श्रीवास्तव ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बाल विकास परियोजना घोरावल की सीडीपीओ उपस्थित रहीं। आयोजन बेसिक शिक्षा विभाग एवं बाल विकास परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय प्रांगण एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित बाल वाटिका के अंतर्गत अध्ययनरत प्रत्येक न्याय पंचायत के 5-6 वर्ष आयु वर्ग के निपुण बच्चों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करना रहा। इस अवसर पर प्रतिभाशाली बच्चों को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन दीनबंधु त्रिपाठी ने किया। व्यवस्था संचालन में एकेडमिक टीम घोरावल के एआरपी धनंजय द्विवेदी, मयंक दुबे, ओम प्रकाश, अनिल प्रजापति एवं अखिलेश सिंह का विशेष सहयोग रहा।

इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष संजय मिश्रा, अनिल सिंह, शिवशंकर, अशोक सन्यासी सहित प्रत्येक न्याय पंचायत के नोडल शिक्षण संकुल, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां एवं बाल वाटिका के निपुण बच्चों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के सफल आयोजन से शिक्षा एवं बाल विकास के क्षेत्र में सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.