Chaitra Navratri 2026: 19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्रि, जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और 9 दिनों की पूरी तिथियां

हिंदू धर्म में नवरात्रि पर्व का विशेष धार्मिक महत्व है। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा की आराधना को समर्पित होते हैं, जिसमें भक्त उपवास रखते हुए मां के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करते हैं। नवरात्रि वर्ष में चार बार आती है, जिनमें चैत्र नवरात्रि, शारदीय नवरात्रि और दो बार गुप्त नवरात्रि शामिल हैं। फाल्गुन माह के बाद आने वाला चैत्र महीना हिंदू नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है और इसी माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि का आरंभ होता है।

चैत्र नवरात्रि 2026 कब से कब तक

वैदिक पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 19 मार्च 2026 को सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर शुरू होगी, जो 20 मार्च को सुबह 4 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार 19 मार्च 2026 से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होगी और इसका समापन 27 मार्च 2026 को नवमी तिथि के साथ होगा। इस वर्ष नवरात्रि में कोई तिथि न तो घट रही है और न ही बढ़ रही है, ऐसे में पूरे 9 दिन नवरात्रि पर्व मनाया जाएगा।

चैत्र नवरात्रि 2026 कलश स्थापना (घटस्थापना) का शुभ मुहूर्त

नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है, जिसे घटस्थापना भी कहा जाता है। यह नवरात्रि पूजा का सबसे महत्वपूर्ण अंग माना जाता है।
पंचांग के अनुसार 19 मार्च 2026 को कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6:52 से 7:43 बजे तक रहेगा। इसके अलावा अभिजित मुहूर्त में भी घटस्थापना की जा सकती है, जो दोपहर 12:05 से 12:53 बजे तक होगा।

चैत्र नवरात्रि 2026 की सभी तिथियां और मां दुर्गा के स्वरूप

19 मार्च 2026, गुरुवार – प्रतिपदा, मां शैलपुत्री की पूजा

20 मार्च 2026, शुक्रवार – द्वितीया, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

21 मार्च 2026, शनिवार – तृतीया, मां चंद्रघंटा की पूजा

22 मार्च 2026, रविवार – चतुर्थी, मां कुष्माण्डा की पूजा

23 मार्च 2026, सोमवार – पंचमी, मां स्कंदमाता की पूजा

24 मार्च 2026, मंगलवार – षष्ठी, मां कात्यायनी की पूजा

25 मार्च 2026, बुधवार – सप्तमी, मां कालरात्रि की पूजा

26 मार्च 2026, गुरुवार – अष्टमी, मां महागौरी की पूजा

27 मार्च 2026, शुक्रवार – नवमी, मां सिद्धिदात्री की पूजा

चैत्र नवरात्रि के दौरान विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा करने से सुख-समृद्धि, शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति मानी जाती है।

 

khabre junction

डिस्क्लेमर- यहां दी गई जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं। khabrejunction.com इनकी पुष्टि नहीं करता।

Leave A Reply

Your email address will not be published.