सीओ मिलक के बयान पर संज्ञान, मामले की जांच एएसपी को सौंपी गई

रामपुर:रामपुर जनपद के मिलक क्षेत्र में आयोजित एक फुटबॉल मैच प्रतियोगिता के समापन के बाद दिए गए बयान को लेकर पुलिस प्रशासन ने संज्ञान लिया है। 29 दिसंबर 2025 को स्मार्ट इंडियन पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता के बाद सर्किल ऑफिसर (सीओ) मिलक द्वारा दिए गए भाषण में की गई टिप्पणियों को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

रामपुर पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इस प्रकरण की जांच अब अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) रामपुर को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, वहीं प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी ताकि सच्चाई सामने आ सके।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.