हरियाणा कांग्रेस ने नवगठित जिला कार्यकारिणियों की घोषणा की, फरीदाबाद के युवा नेता बलजीत सिंह अरोरा को मिली अहम जिम्मेदारी

फरीदाबाद/चंडीगढ़: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से नवगठित जिलों फरीदाबाद, अंबाला (रूरल), रोहतक (रूरल) और पानीपत (रूरल) की जिला कार्यकारिणियों में शामिल सभी पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी गई हैं।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि सभी नेता कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, संघर्ष और जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए संगठन को बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक और अधिक मजबूत करेंगे।

इसी क्रम में फरीदाबाद के युवा कांग्रेस नेता सरदार बलजीत सिंह अरोरा को उनकी पार्टी के प्रति निष्ठा, निरंतर मेहनत और सक्रिय भूमिका को देखते हुए जिला कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। कांग्रेस कमेटी द्वारा इससे पहले भी बलजीत सिंह अरोरा पर भरोसा जताते हुए उन्हें पार्षद पद का उम्मीदवार बनाया जा चुका है।

पार्टी नेताओं का मानना है कि बलजीत सिंह अरोरा की सक्रियता और जमीनी पकड़ से फरीदाबाद जिले में कांग्रेस संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उनकी नियुक्ति को युवाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में कांग्रेस का एक अहम कदम माना जा रहा है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.