Priyanka Chopra: स्कूल के दिनों में आम लड़की थीं प्रियंका, किताब में साझा किया पहला प्यार और पकड़े जाने का किस्सा

बॉलीवुड की ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा आज भले ही अंतरराष्ट्रीय पहचान बना चुकी हों, लेकिन उनका बचपन और टीनएज किसी आम लड़की से अलग नहीं था। अपनी आत्मकथा में प्रियंका ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक ऐसा किस्सा साझा किया है, जिसे पढ़कर लोग हैरान रह गए।

प्रियंका ने अपनी किताब में लिखा है कि उस वक्त वह नौवीं कक्षा में पढ़ रही थीं और पढ़ाई के सिलसिले में अपनी मौसी के घर रह रही थीं। इसी दौरान उन्हें पहली बार प्यार हुआ। उनका ब्वॉयफ्रेंड दसवीं कक्षा में पढ़ता था, लेकिन मौसी ने पहले ही सख्त हिदायत दे रखी थी कि पढ़ाई के दौरान किसी को डेट नहीं करना है।

प्रियंका ने बताया कि एक दिन जब मौसी घर पर नहीं थीं, तब उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड को घर बुला लिया। दोनों साथ में टीवी देख रहे थे और तभी एक रोमांटिक गाना बजने लगा। माहौल रोमांटिक हो गया और दोनों एक-दूसरे के करीब आ ही रहे थे कि तभी मौसी के घर आने की आहट सुनाई दे गई।

स्थिति को संभालने के लिए प्रियंका ने आनन-फानन में अपने ब्वॉयफ्रेंड बॉब को अलमारी में छिपा दिया। हालांकि, परफ्यूम की खुशबू के कारण मौसी को शक हो गया और सच्चाई सामने आ गई।

इसके बाद मौसी ने इस पूरे मामले की शिकायत प्रियंका की मां से की। हालांकि, प्रियंका की मां ने इस घटना को ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन एहतियात के तौर पर प्रियंका को मौसी के घर से वापस बुला लिया गया।

प्रियंका ने आगे लिखा कि इसके बाद उनकी जिंदगी ने जो मोड़ लिया, वह किसी से छिपा नहीं है। मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर एक आम लड़की से लेकर ग्लोबल आइकन बनने तक का सफर उन्होंने तय किया।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.