इस्लामाबाद की शिया मस्जिद में आतंकी हमले पर कैफ़ी ज़ैदी ने जताया गहरा दुख और रोष

इस्लामाबाद (पाकिस्तान) की शिया मस्जिद ख़दीजातुल कुबरा में हुए भीषण आतंकी हमले को लेकर मदर टेरेसा फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष एवं समाजवादी युवजन सभा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष कैफ़ी ज़ैदी ने गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया है। इस दर्दनाक घटना में 31 बेगुनाह मोमिनीन की शहादत और 170 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर ने हर संवेदनशील मन को झकझोर दिया है।

कैफ़ी ज़ैदी ने इस जघन्य हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि नमाज़ के दौरान अल्लाह के घर में निर्दोष लोगों को निशाना बनाना आतंकियों की अमानवीय और वहशी मानसिकता को उजागर करता है। उन्होंने इसे मानवता और धार्मिक सौहार्द पर सीधा हमला बताया।

अपने बयान में कैफ़ी ज़ैदी ने कहा,
“एक भारतीय नागरिक होने के नाते मैं इस कायराना हमले की सख़्त शब्दों में निंदा करता हूँ। किसी भी मज़हब या समुदाय के लोगों को उनकी आस्था के कारण निशाना बनाना पूरी इंसानियत के ख़िलाफ़ है।”

उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं न केवल निर्दोष लोगों की जान लेती हैं, बल्कि समाज में नफरत और डर का माहौल भी पैदा करती हैं। ज़ैदी ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मांग की कि शिया समुदाय सहित सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हमलों को रोका जा सके।

इस मौके पर उन्होंने शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश करते हुए कहा कि भारत के अमन-पसंद लोग इस ग़म की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं और इस बर्बरता के खिलाफ एकजुट होकर आवाज़ बुलंद करते हैं।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.