पीएम मोदी की जनसभा स्थल का निरीक्षण करने पहुँचे सीएम योगी

सिकंदराबाद:  पीएम नरेंद्र मोदी 25 जनवरी को बुलंदशहर से मिशन 2024 का आगाज करेंगे। बुलंदशहर में पीएम मोदी की होने वाली पहली चुनावी रैली की तैयारी का निरीक्षण करने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बुलंदशहर पहुंचे और उन्होंने सभा स्थल पर मंच का निरीक्षण कर तैयारी को लेकर संतोष जताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बुलंदशहर में होने वाली विशाल रैली में मेरठ सहारनपुर मंडल के कार्यकर्ता व समर्थक एकत्र होंगे।

जनसभा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुलंदशहर में कार्यकर्ताओं से विशाल संवाद कार्यक्रम भी करेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि 25 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुर्जा में बने डेडिकेट फ्रेट कॉरिडोर, कल्याण सिंह मेडिकल कालेज बुलंदशहर,अलीगढ़- कन्नौज 4 लाइन हाईवे सहित मेरठ कमिश्नरी की अनेक परियोजना का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.