एनडीए सरकार का बजट 2026 उत्तर प्रदेश को नई रफ्तार देने वाला दूरदर्शी बजट: शाहिद हुसैन

रामपुर।ग्राम लाला नगला स्थित आवास पर बजट 2026 को लेकर आयोजित चर्चा के दौरान राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) रामपुर ने केंद्र की एनडीए सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को जनहितकारी, दूरदर्शी और समावेशी बताते हुए इसका स्वागत किया। रालोद रामपुर का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास के मार्ग पर अग्रसर है और बजट 2026 “सशक्त उत्तर प्रदेश, समृद्ध भारत” के संकल्प को मजबूती प्रदान करता है।

रालोद रामपुर ने बजट में किसान, शिक्षा, रोजगार, एआई/टेक्नोलॉजी, कौशल विकास और महिला सशक्तिकरण पर दिए गए विशेष फोकस की सराहना की। पार्टी नेताओं ने कहा कि इन क्षेत्रों में किए गए प्रावधानों से प्रदेश के गांव और शहर दोनों में सकारात्मक बदलाव आएगा और समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह की भूमिका की भी प्रशंसा की गई। पार्टी नेताओं ने कहा कि कौशल विकास एवं शिक्षा राज्य मंत्री के रूप में उनके मार्गदर्शन में शिक्षा को रोजगार से जोड़ने, युवाओं की स्किलिंग, आधुनिक प्रशिक्षण और भविष्य उन्मुख पाठ्यक्रमों को बढ़ावा मिल रहा है। बजट 2026 में कौशल विकास, शिक्षा और नई तकनीकों पर दिया गया जोर उनकी दूरदर्शी सोच का परिणाम है।

मुख्य बिंदुओं पर रालोद रामपुर की सराहना:
किसान हित में आधुनिक तकनीक और स्मार्ट खेती से कृषि उत्पादकता बढ़ाने तथा किसानों की आय में वृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।
शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण और भविष्य उन्मुख व्यवस्था से युवाओं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार किया जाएगा।
रोजगार के क्षेत्र में कौशल आधारित अवसरों के विस्तार से स्थानीय स्तर पर नए रोजगार के रास्ते खुलेंगे।
एआई और तकनीक में निवेश से भविष्य के रोजगार सृजित होंगे।
कौशल विकास के जरिए गांव-शहर के युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण और अवसर मिलेंगे।
महिला शक्ति को शिक्षा, कौशल और रोजगार में भागीदारी बढ़ाकर सशक्त किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में रालोद रुहैलखंड की महासचिव सुमन सिंह परिहार, नगर अध्यक्ष नवाब खान, रालोद नेता प्रभात भारदुयज़, मो. राशिद, अख्तर अली, रामस्वरूप लोधी, छात्र प्रकोष्ठ से सुलतान, ओम प्रकाश गंगवार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रालोद के जिला अध्यक्ष शाहिद हुसैन ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल एनडीए सरकार की विकासोन्मुख नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिए जा रहे निर्णयों का समर्थन करता है। बजट 2026 में जिन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है, वे उत्तर प्रदेश के समग्र विकास को नई गति देंगे और किसानों, युवाओं व महिलाओं को आगे बढ़ने के नए अवसर प्रदान करेंगे।

 

khabre junction 

Leave A Reply

Your email address will not be published.