स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन पर जागरूकता कार्यक्रम 2 फरवरी को बिसौली में

बदायूं। जिला विज्ञान क्लब बदायूं द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, उत्तर प्रदेश के सहयोग से “स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन” विषय पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कल दिनांक 2 फरवरी 2026 को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बिसौली में किया जाएगा।

यह कार्यक्रम जिला विज्ञान क्लब बदायूं के अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी श्री अवनीश राय, उपाध्यक्ष एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री केशव कुमार तथा सचिव एवं जिला विद्यालय निरीक्षक श्री लाल जी यादव की सहमति एवं मार्गदर्शन में संपन्न होगा।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनमानस को पर्यावरण संरक्षण के प्रति आकर्षित एवं प्रेरित करना तथा विज्ञान एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति जागरूक बनाना है। स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। स्वच्छ पर्यावरण स्वस्थ जीवन जीने में सहायक होता है, जबकि स्वस्थ जीवन स्वच्छ पर्यावरण को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इस जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के छात्रों द्वारा स्वास्थ्य, स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल, संतुलित आहार और स्वच्छ पर्यावरण से संबंधित विषयों पर वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जागरूकता फैलाई जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य एक स्वच्छ, निर्मल और स्वस्थ पर्यावरणीय समाज की स्थापना की दिशा में वैज्ञानिक प्रयास करना है।

कार्यक्रम का लक्षित समूह शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के छात्र, महिलाएं तथा सामान्य जनमानस होंगे। आयोजन के माध्यम से विशेष रूप से स्कूली बच्चों में स्वास्थ्य, स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल, संतुलित आहार और स्वच्छ पर्यावरण के प्रति वैज्ञानिक जागरूकता विकसित होने की अपेक्षा है, जिससे एक स्वस्थ एवं वैज्ञानिक समाज की स्थापना को बल मिलेगा।

जिला विज्ञान क्लब बदायूं के समन्वयक विवेक जौहरी ने बताया कि स्वस्थ व्यक्ति ही स्वच्छ और स्वस्थ समाज की स्थापना में सहायक होता है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को नियमित दिनचर्या, संतुलित आहार और नियमित व्यायाम के साथ-साथ अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में प्रतिभाग कर इसे सफल बनाएं।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.