बदायूँ। विकसित भारत बजट भाषण सत्र के अंतर्गत केंद्रीय बजट 2026-27 के प्रस्तुतीकरण को लेकर भाजपा कार्यालय सहित जनपद के विभिन्न स्थानों पर पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने लाइव प्रसारण सुना। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज नगर पालिका में दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह तथा बिल्सी नगर पालिका में बिल्सी विधायक हरीश शाक्य मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 मोदी सरकार की संवेदनशील, दूरदर्शी और जनकल्याणकारी सोच का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह बजट अगले 25 वर्षों के विकास का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है, जो भारत को वैश्विक अग्रणी बनाने की दिशा में निर्णायक कदम है। स्वास्थ्य क्षेत्र में गैर-संचारी रोगों की रोकथाम, जांच और प्रारंभिक उपचार पर विशेष जोर स्वस्थ भारत की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। कृषि क्षेत्र में ‘भारत विस्तार’ जैसे बहुभाषी कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित मंच के माध्यम से किसानों को आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक पद्धतियों से जोड़ा जाएगा। उच्च गति रेल गलियारे, औद्योगिक विकास और हरित निवेश से जुड़े प्रावधान भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किए गए हैं। साथ ही राजकोषीय घाटे और ऋण-से-जीडीपी अनुपात पर नियंत्रण यह दर्शाता है कि सरकार विकास के साथ वित्तीय अनुशासन को भी समान महत्व दे रही है।
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 मोदी सरकार की दूरदर्शी और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित सोच का स्पष्ट प्रमाण है। उन्होंने कहा कि सरकार ने लोक-लुभावन घोषणाओं के बजाय ठोस सुधारों और निर्णायक नीतिगत फैसलों को प्राथमिकता दी है। घरेलू विनिर्माण, ऊर्जा सुरक्षा और बुनियादी ढांचे पर विशेष ध्यान देकर भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सार्वजनिक पूंजीगत व्यय को बढ़ाकर बारह लाख बीस हजार करोड़ रुपये करना सरकार की विकास और रोजगार सृजन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए किए गए प्रावधान छोटे व्यापारियों के लिए लाभकारी सिद्ध होंगे।
दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की आर्थिक नीति स्पष्ट दिशा और मजबूत संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। केंद्रीय बजट 2026-27 आत्मनिर्भर भारत की भावना को और अधिक सुदृढ़ करता है। उन्होंने कहा कि इस बजट में आर्थिक विकास के साथ सामाजिक संतुलन को भी पूरी गंभीरता से साधा गया है। स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा और कौशल विकास से जुड़े प्रावधान आम नागरिक के जीवन स्तर को बेहतर बनाने वाले हैं और यह बजट युवाओं, किसानों तथा श्रमिक वर्ग के भविष्य को सुरक्षित करता है।
बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाता है। यह बजट विकास को गति देने के साथ-साथ वित्तीय अनुशासन बनाए रखने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। आत्मनिर्भरता को केंद्र में रखकर घरेलू विनिर्माण, ऊर्जा सुरक्षा और आधुनिक बुनियादी ढांचे पर जोर दिया गया है। कृषि में तकनीक आधारित पहल, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के प्रयास और उद्यमियों को सशक्त करने वाले प्रावधान समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की सोच को दर्शाते हैं।
इस अवसर पर जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत, डॉ. अरुण प्रकाश, नेकपाल कश्यप, राघवेंद्र यादव, उदयवीर सिंह, धीरज पटेल, सीमा राठौर, अमिता उपाध्याय, रानी सिंह पुंडीर, गोपाल शर्मा, अजय मथुरिया, सहदेव सागर, संजीव पाराशरी, मुनीश अग्रवाल, जितेन्द्र साहू, पंकज शर्मा, डी.वी. सिंह पटेल, शेखर साहू, उपेंद्र उपाध्याय, अचल शर्मा, दीपक सक्सेना, रचना शंखधार, ममता वर्मा, योगिता रस्तोगी, राकेश साहू, हिमांशु सक्सेना, अभिषेक मथुरिया, हिमांशु साहू, आरिफ खान बंटी, मुजाहिर खान, पी.के. वर्मा, एजाज खान, राजा कमालुद्दीन, संतोष देवल, डी.पी. पाल, संजीव सागर, रचित साहू, रिंकू गुप्ता, अमन साहू, आकाश पाल, अमन गुप्ता, अनुभव उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
khabre junction
