- रिपोर्ट : शाहबाज़ खान
“जो तूफ़ानों में बढ़ते जा रहे हैं, वही दुनिया बदलते जा रहे हैं।”
खटा-खट की हड़बड़ी और फटा-फट की गड़बड़ी के रिवाज से मुक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के मिज़ाज से युक्त यह बजट है। बाहरी घमासान और अंदरूनी व्यवधानों को पछाड़ते हुए मोदी सरकार के विकास और विश्वास की निरंतरता का यह गजट बजट है।
यह बातें बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने रामपुर में कहीं। वह व्यापार मंडल के महामंत्री कपिल आर्य के अजीतपुर स्थित कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे।
नकवी ने कहा कि व्यापार और व्यापारी, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के साथ विकसित भारत के सफल सफर को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि यह बजट देश की आर्थिक मजबूती, उद्यमिता और समावेशी विकास को नई दिशा देगा।
उन्होंने बताया कि कल दोपहर 11:30 बजे संत शिरोमणि रविदास सर्किट हाउस में बजट सहित अन्य समसामयिक मुद्दों पर वे पत्रकारों से विस्तार से बातचीत करेंगे।
इस अवसर पर जिला प्रभारी राजा वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, विधान परिषद सदस्य महाराज सिंह, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल, महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी, ज्वाला प्रसाद गंगवार, राकेश मिश्रा, सुभाष भटनागर, हंसराज पप्पू, जागेश्वर दयाल दीक्षित, कपिल आर्य, अर्चना गंगवार, टेकचंद गंगवार, सोनू लोधी, पंकज लोधी, अशोक बिश्नोई, चंद्रपाल सिंह, श्यामलाल एडवोकेट, सतपाल सैनी एडवोकेट, विपुल आनंद, शिरीष गुप्ता, अजय सैनी, संजय चंद्रा, शुभांग गंगवार, रिजवान अहमद, खलील अहमद, विकास दीक्षित सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
khabre junction
