इस बार 31 जनवरी से शुरू हो रहा सूरजकुंड मेला, जानें टिकट रेट, टाइमिंग और पार्किंग से लेकर सबकुछ

सूरजकुंड मेले की तैयारियों पूरी कर ली गई है। बस दो दिनों के इंतजार के बाद लोगो सूरजकुंड मेले का आनंद ले सकते हैं। प्रशासन इस बार मेले को लेकर खास तैयारियां की है।

फरीदाबाद: सूरजकुंड इंटरनैशनल क्राफ्ट मेले के आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। मेले में अभी तक 35 से अधिक देशों ने आने की सहमति दे दी है। वहीं, 10 से अधिक देशों से बुधवार तक सहमति आने की उम्मीद है। बता दें कि इस बार सूरजकुंड इंटरनैशनल क्राफ्ट मेले का आयोजन 31 जनवरी से 15 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। मेले में इस बार यूपी और मेघालय को थीम स्टेट बनाया गया है। वहीं, इजिप्ट को पार्टनर कंट्री बनाया गया है। साथ ही नॉर्थ ईस्ट के राज्यों को कल्चरल पार्टनर बनाया गया है।

सजने लगा मेला परिसर
पार्टनर कंट्री होने के नाते इजिप्ट से कलाकारों और शिल्पियों का बड़ा दल मेले में शामिल होगा। इसके साथ ही करीब 45 से अधिक देशों से कलाकार और शिल्पियों के मेले में आने का अनुमान है। मेले के लिए परिसर को तैयार करने का काम अभी शुरू कर दिया गया है। सूरजकुंड मेले के नोडल ऑफिसर हरविंदर यादव ने बताया कि मेला परिसर को सजाने संवारने का काम अंतिम चरण में चल रहा है। अभी तक मेले में 35 से अधिक देश आ गए हैं। करीब 10 देशों से एक-दो दिन में सहमति आने की उम्मीद है।

भीख मांगने पर पाबंदी
सूरजकुंड मेले में बच्चे भीख मांगते दिखाई नहीं देंगे। मेला प्रबंधन ने इस पर पाबंदी लगाने के आदेश दिए हैं। मेला प्रबंधन के अनुसार सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय क्राफ्ट मेले के दौरान बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, पंचकूला ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों में कहा गया है कि अगर मेला परिसर व उसके आसपास कोई बच्चा भीख मांगते पाया गया तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

चलाई जाएंगी बसें
मेले में आने-जाने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बसों का संचालन सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने कुल 20 बसें चलाने का निर्णय लिया है। सूरजकुंड मेला स्थल से बड़खल मेट्रो स्टेशन तक मिनी बसों की शटल सेवा भी उपलब्ध रहेगी। ये बसें सुबह 8.30 बजे से लेकर शाम 6.30 बजे तक तय समय पर चलेंगी, जिससे दर्शकों को आवागमन में काफी आसानी होगी।

टिकट प्राइस भी जान लें
सूरजकुंड मेले को देखने जाने वालों को इस बार 120 से 150 रुपये में टिकट मिलेगा। वीकेंड पर टिकट थोड़ा महंगा रहेगा। वीकेंड पर आपक 150 से 200 रुपये के बीच टिकट मिलेगा। 5 साल से कम बच्चों की एंट्री फ्री रहेगी। 5 साल से ऊपर के बच्चों का टिकट 60 रुपये से 100 रुपये के बीच रहेगा। वहीं मेले के अंदर लगाए गए झूलों को अलग से टिकट लेना पड़ेगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.