मन की बात में पीएम मोदी के प्रमुख संदेश

राष्ट्रीय मतदाता दिवस:प्रधानमंत्री ने पहली बार वोट देने वाले युवाओं से लोकतंत्र के इस पर्व में उत्साह और गर्व के साथ भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदान न केवल अधिकार है, बल्कि देश के भविष्य को दिशा देने का माध्यम भी है।

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं:
पीएम मोदी ने सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संविधान निर्माताओं को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्टार्टअप और इनोवेशन:
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है। उन्होंने विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और अंतरिक्ष क्षेत्र में युवाओं द्वारा किए जा रहे नवाचारों की सराहना की।

तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था:
उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था तेज़ी से आगे बढ़ रही है और आज पूरी दुनिया की नजरें भारत पर टिकी हैं।

पर्यावरण संरक्षण पर जोर:
पीएम मोदी ने भारतीय निर्माताओं से ऐसे उत्पाद विकसित करने की अपील की, जो पर्यावरण के अनुकूल हों और प्रकृति को नुकसान न पहुंचाएं।

मलेशिया में तमिल स्कूलों की सराहना:
प्रधानमंत्री ने विदेशों में भारतीय संस्कृति के विस्तार का उल्लेख करते हुए मलेशिया में संचालित 500 से अधिक तमिल स्कूलों की सराहना की।

महिलाओं की बढ़ती भागीदारी:
उन्होंने समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भूमिका को विकसित भारत की पहचान बताया और कहा कि खेल, विज्ञान और नवाचार सहित हर क्षेत्र में बेटियां देश का नाम रोशन कर रही हैं।

स्वच्छता अभियान:
प्रधानमंत्री ने स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आग्रह किया। उन्होंने पश्चिम बंगाल के कूच बिहार निवासी बेनॉय दास का उल्लेख करते हुए बताया कि किस तरह छोटे-छोटे प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं।

लोकल हेरिटेज को सहेजने का आह्वान:
पीएम मोदी ने स्थानीय विरासत, भाषाओं और परंपराओं को सहेजने पर जोर दिया। उन्होंने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से गुजरने वाली तमसा नदी के पुनरोद्धार को जनभागीदारी की प्रेरक मिसाल बताया।

‘नेशन फर्स्ट’ की भावना:
कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री ने कहा कि हर नागरिक का कार्य ‘देश प्रथम’ की भावना से प्रेरित होना चाहिए। उन्होंने सेवा भाव से कार्य करने वाले विभिन्न संगठनों का उल्लेख करते हुए समाज सेवा को राष्ट्र निर्माण की नींव बताया।

प्रधानमंत्री मोदी का यह संदेश देशवासियों को लोकतांत्रिक मूल्यों, सांस्कृतिक विरासत और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना से जोड़ने वाला रहा।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.