किशनपुरा लेदर क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन

मुख्य अतिथि संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया

ऐलनाबाद, 18 जनवरी( एम पी भार्गव) खंड के गांव किशनपुरा में 11 जनवरी को दुसरे लेदर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ जिसमें बतौर मुख्य अतिथि ऐलनाबाद के विधायक भरत सिंह बेनीवाल के पुत्र पहुंचे जिन्होंने क्रिकेट मैच का उद्घाटन किया। इसके उपरांत अलग-अलग गांव की टीमों ने इस लेदर क्रिकेट टूर्नामेंट में भागीदारी क़ी और मैच खेले, दर्शकों के रूप में किशनपुरा सहित आस -पास के गांव के काफी लोग हर रोज सुबह से शाम तक इस क्रिकेट मैच का आनंद लेने आते हैं।

आज क्रिकेट मैच के आठवें दिन मुख्य अतिथि संगरिया के विधायक अभिमन्यु पूनिया पहुंचे जिन्होंने आज के पूल क्लियर मैच की दोनों टीमो माधोसिघाना (हरियाणा) व ढाबा (राजस्थान) के खिलाड़ियों से बीच मैदान में जाकर मुलाकात की ओर दोनों ही टीमों को अच्छे खेल प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं.दी। विधायक अभिमन्यु पुनिया ने दोनों टीमों के बीच खेले जा रहे लेदर क्रिकेट टूर्नामेंट को अपनी आंखों से देखा और आयोजन करता कमेटी से मुलाकात कर अच्छे लेदर क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन के लिए हार्दिक बधाई दी। वहीं युवाओं को नशे से दूर रहने और शिक्षा के साथ-साथ खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया व ग्राउंड में ग्रामीणों से भी मुलाकात की और सभी का कुशल मंगल जाना. इस बीच संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया ने क्रिकेट आयोजनकर्ता कमेटी को आर्थिक रूप से सहयोग दिया और हर वर्ष इसी प्रकार खेलों का आयोजन करवाते रहने के लिए प्रेरणा दी। आयोजनकर्ता कमेटी सहित ग्राम वासियों ने अभिमन्यु पूनिया के गांव के क्रिकेट टूर्नामेंट में पहुंचने में हार्दिक आभार व धन्यवाद किया।
रविवार के इस पूल क्लियर मैच में ढाबा राजस्थान व ऐलनाबाद के माधोसिघाना गांव की टीमों के बीच कड़े मुकाबले के दौरान माधोसिंघाना गांव की क्रिकेट टीम ने ढाबा राजस्थान को पराजित करते हुए आज के पूल क्लियर मैच में विजेता रही।

जिसके बाद विधायक अभिमन्यु पूनिया ने विजेता टीम मांधोसिघाना हरियाणा की टीम को जीत की हार्दिक बधाई देते हुए ढाबा राजस्थान को भी अच्छे खेल प्रदर्शन दिखाने के लिए बधाई व अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित दी। संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया ने न्यूज़ टुडे यह रिपोर्टर कुलदीप मुंदलिया से बातचीत करते हुए कहा कि जिस प्रकार हरियाणा के प्रत्येक गांव में इस सर्दी के शानदार मौसम में क्रिकेट मैचो का आयोजन किया जा रहा है। वह युवाओं को जहां नशे से दूर रखने के लिए एक अच्छा मंच है वही खेलों में आगे बढ़ने के लिए भी एक अच्छा रास्ता भी है।

उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहता है कि ना केवल संगरिया विधानसभा बल्कि आसपास व दुरदराज के क्षेत्र में जहां भी युवाओं द्वारा अच्छा खेल कार्यक्रम या अन्य कोई भी सामाजिक आयोजन होता है वहां पहुंचकर के युवाओं का हौसला बढ़ाना युवाओं को अच्छी प्रेरणा व अच्छा मंच देना उनकी पहली प्राथमिकता है। इस दौरान गांव किशनपुरा की दूसरे लेदर क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन करता कमेटी व गांव के सरपंच संजय भादू ग्रामीणों ने विधायक अभिमन्यु पूनिया को कमेटी की ओर से समृति चिन्ह देखकर के सम्मानित किया। इस दौरान क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन कमेटी के सदस्य परिकल भादू,प्रवीण सहारण,रवि पूनिया,दीपू.पायलेट, साधु,भरत,प्रहलाद सहित कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.