सोनभद्र : महिला संगोष्ठी का आयोजन, अधिकारों पर जोर

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव

सोनभद्र। सोनभद्र विकास समिति सोनभद्र द्वारा चाइल्ड राइट्स एंड यू के सहयोग से संस्था के कार्य क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुकराही में महिला संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का उद्देश्य महिलाओं को उनके हक, अधिकार और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना तथा स्वावलंबन के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने और आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया। सत्र को संबोधित करते हुए संस्था की काउंसलर साधना सिंह और सामाजिक कार्यकर्ता रेखा ने कहा कि घरेलू कार्य जैसे झाड़ू-पोंछा स्वयं करने से शरीर में लचीलापन और सक्रियता बनी रहती है। उन्होंने गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को समय पर टीकाकरण कराने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया।
वक्ताओं ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के समान कार्य कर रही हैं, लेकिन इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में कई महिलाएं शोषण और पीड़ा का सामना कर रही हैं। ऐसे में महिलाओं का स्वावलंबी होना और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक व मुखर होना आवश्यक है। साथ ही समाज में महिला-पुरुष समानता को व्यवहार में लाने की अपील की गई।
सोनभद्र विकास समिति के सचिव राजेश चौबे ने बताया कि इसी प्रकार की महिला संगोष्ठियों का आयोजन संस्था के कार्य क्षेत्र के सभी गांवों में चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। कार्यक्रम में काउंसलर साधना सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता रेखा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।

 

khabre junction

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.