डाक विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार एवं आमजन को योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से डाक चौपाल का आयोजन

लखीसराय(सरफराज आलम) डाक विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार एवं आमजन को योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से डाक चौपाल का आयोजन किया गया।इस अवसर पर डीएम मिथिलेश मिश्र द्वारा समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया गया।

डीएम ने अपने संबोधन में कहा कि डाक विभाग द्वारा संचालित बचत, बीमा एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाएं आम नागरिकों के आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इन योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा सुरक्षित भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं। सभी अधिकारियों द्वारा प्रचार वाहन के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।डाक चौपाल के माध्यम से आम नागरिकों को सुकन्या समृद्धि योजना, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, पब्लिक प्रोविडेंट फंड, राष्ट्रीय बचत पत्र, डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा सहित अन्य बचत एवं बीमा योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही डिजिटल सेवाओं, आधार लिंकिंग, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) एवं ऑनलाइन लेनदेन से संबंधित सुविधाओं के बारे में भी जागरूक किया गया।इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना तथा आम लोगों को सुरक्षित, भरोसेमंद एवं सरकारी योजनाओं से जोड़ना है। इस कार्यक्रम में सहायक डाक अधीक्षक शंभू कुमार सिंह,उपडाकपाल लखीसराय मुख्य डाकघर दीपक कुमार दीप, डाक अधीक्षक श्याम नंदन सिंह, ऑफिस असिस्टेंट अभिषेक कुमार, राजेश कुमार सहित अन्य डाककर्मी एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.