नोएडा: गौमाता पर आधारित फिल्म “गौमाता” का पोस्टर
रविवार को नोएडा सेक्टर-12 स्थित साईं आराध्य टावर, सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में लॉन्च किया गया।
रविवार को नोएडा सेक्टर-12 स्थित साईं आराध्य टावर, सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में लॉन्च किया गया।
यह फिल्म गौमाता के संरक्षण और उनके महत्व को समाज तक पहुँचाने का संदेश देती है। पोस्टर विमोचन अवसर पर देश की जानी-मानी आध्यात्मिक व सामाजिक हस्तियाँ मौजूद रहीं।
कार्यक्रम में सद्गुरु ब्रह्मेश्वर जी महाराज, आचार्य बल कृष्ण जी, स्वामी देवांश जी, महंत नरेंद्र मोर्चा जी सहित अनेक संत-महात्माओं ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति की आत्मा हैं और उनका संरक्षण करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। गौमाता केवल दूध ही नहीं देतीं, बल्कि जीवन को संतुलन और स्वास्थ्य प्रदान करती हैं।
फिल्म के निर्माता निर्देशक विवेक चौधरी ने बताया कि यह फिल्म धार्मिक, वैज्ञानिक और सामाजिक दृष्टिकोण से गौमाता के महत्व को दर्शाती है। फिल्म में यह दिखाया गया है कि जब तक गौमाता को राष्ट्र की संस्कृति से नहीं जोड़ा जाएगा, तब तक उनका संरक्षण संभव नहीं है। फिल्म “गौमाता” 6 फरवरी को देशभर में रिलीज होगी।
कार्यक्रम का शुभारंभ गौमाता के पूजन और मंत्रोच्चार के साथ हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, मीडिया प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
