मकर संक्रांति पर अनाथ बच्चों संग यातायात प्रभारी ने मनाया जन्मदिन

बदायूं। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर बदायूं के अनाथ बच्चों के साथ यातायात प्रभारी राम लड़ेते राजपूत एवं नोमान अख्तर ने अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों के साथ खुशियां साझा करते हुए उन्हें गजक खिलाई तथा स्वेटर एवं कुर्सियां भेंट कीं।

कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस एसआई नासिर हुसैन, यातायात पुलिस कर्मी कुलदीप सहित जिला अपराध निरोधक कमेटी के मीडिया प्रभारी इंतजार हुसैन समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उपहार पाकर सभी अनाथ बच्चे बेहद खुश नजर आए और पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साह व अपनत्व से भरा रहा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.