अब गली-मोहल्लों और सड़क किनारों पर शराब पीने वालों को नहीं बख्शेगी जिला पुलिस

ऐलनाबाद, 14 जनवरी (एम पी भार्गव) – अब गली-मोहल्लों, सड़क किनारों और रेहड़ियों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले दारूबाजों को जिला पुलिस नहीं बख्शेगी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) दीपक सहारण ने सभी थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कानूनी कार्रवाई करें।

एसपी ने कहा कि पुलिस अवैध अहाते और चिकन कॉर्नर संचालकों के खिलाफ तो कार्रवाई करेगी ही, साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, गाड़ियों में बैठकर नशा करने और सड़क किनारों पर शराब पिलाने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्यवाही करेगी। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि ऐसे लोगों के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

पुलिस अधीक्षक ने आमजन को सुरक्षित माहौल देने को अपनी प्राथमिकता बताया और कहा कि सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने और हुड़दंग मचाने वाले अपराधियों में पुलिस का खौफ होना चाहिए, ताकि आम जनता अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके।

पुलिस प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी ने सार्वजनिक स्थानों, चौक-चौराहों या सड़क किनारों पर शराब पीते या हुड़दंग मचाते हुए देखा, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.