ऐलनाबाद, 14 जनवरी (एम पी भार्गव) – ऐलनाबाद के हिमायूं खेड़ा गांव के पास सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक गोविंद (23) पुत्र बहादुर राम, जाति कुम्हार, निवासी मल्लेका की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, गोविंद अपनी मोटरसाइकिल नंबर HR 44 D 3449 पर सवार होकर मल्लेका से मस्तानगढ़ जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस नंबर HR 57 GV 2974, जो ठोबरिया से सिरसा जा रही थी, से उसकी मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि गोविंद की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
khabre junction
