मिट्टी सुधरेगी, तो फसल निखरेगी: अदाणी एग्री फ्रेश का सेब बागवानों के लिए सॉइल टेस्टिंग कैंपेन

शिमला, जनवरी 2026: हिमाचल प्रदेश के सेब बागवानों के लिए अदाणी एग्री फ्रेश लिमिटेड ने 5 से 22 जनवरी तक रोहड़ू, सेंज और रामपुर में चरणबद्ध सॉइल टेस्टिंग कैंपेन शुरू किया है। इसका उद्देश्य किसानों को खाद डालने से पहले मिट्टी की वैज्ञानिक जाँच कराना और पोषक तत्वों की सही जानकारी देना है, ताकि फसल की पैदावार और गुणवत्ता में सुधार हो सके।

कैंपेन की शुरुआत 5 जनवरी से सेंज में हुई, जो 12 जनवरी तक चलेगा, इसके बाद रोहड़ू में 13 से 18 जनवरी और रामपुर में 18 से 22 जनवरी तक यह अभियान जारी रहेगा। इस कैंपेन में 3 से 4 हजार से अधिक किसानों के शामिल होने की उम्मीद है।

अभियान के दौरान सॉइल टेस्टिंग विशेषज्ञ, लैब टेक्नीशियन, नौनी यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक और प्लांट पैथोलॉजी एक्सपर्ट्स किसानों से सीधे संवाद कर रहे हैं। उन्हें यह बताया जा रहा है कि मिट्टी में किन पोषक तत्वों की कमी है, किस तरह की खाद की आवश्यकता है, सही प्रूनिंग कैसे करें और मिट्टी की सेहत कैसे बनाए रखें।

अदाणी एग्री फ्रेश लिमिटेड लंबे समय से हिमाचल के बागवानों के साथ जुड़कर काम कर रहा है। कंपनी की कोशिश है कि किसान टिकाऊ और वैज्ञानिक खेती कर सकें। पिछले नवंबर में हुए सॉइल टेस्टिंग कैंपेन को किसानों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी थी, जिसमें कई किसानों ने मिट्टी की जाँच के बाद खाद के इस्तेमाल में बदलाव किया और फसल की गुणवत्ता में सुधार देखा।

इस अभियान को केवल मिट्टी की जाँच तक सीमित नहीं, बल्कि टिकाऊ और वैज्ञानिक खेती की दिशा में किसानों को मार्गदर्शन देने की ठोस पहल माना जा रहा है।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.