ओशी फाउंडेशन सिलाई सेंटर में स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जयंती पर महिला शक्ति केंद्र का प्रेरणादायक आयोजन

आज ओशी फाउंडेशन के सिलाई सेंटर में महिला शक्ति केंद्र की ओर से स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जयंती बड़े उत्साह, श्रद्धा और प्रेरणादायक वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर महिला शक्ति केंद्र से जुड़ी युवा महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वामी विवेकानंद जी के विचारों व आदर्शों पर अपने अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ओशी फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री विवेक शर्मा ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन, उनके संघर्ष और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं और महिलाओं को आत्मबल, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की राह दिखाते हैं। उन्होंने महिलाओं से अपने भीतर छिपी शक्ति को पहचानने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने गीतों और नृत्य के माध्यम से स्वामी विवेकानंद जी को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिससे पूरा माहौल उत्साह और ऊर्जा से भर गया। सभी उपस्थित महिलाओं ने स्वामी विवेकानंद जी के प्रेरणादायक शब्द— “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए”—को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में महिला शक्ति केंद्र की टीचर्स रितु अग्रवाल, प्रिया शर्मा, नेहा सोनी सहित अन्य सदस्य व्यक्तिगत कारणों से उपस्थित नहीं रह सकीं, लेकिन उनकी अनुपस्थिति के बावजूद महिला शक्ति केंद्र की महिलाओं ने पूरे जोश, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया। आयोजन के माध्यम से महिलाओं में आत्मविश्वास, एकजुटता और प्रेरणा का संदेश स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

 

khabre junction

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.