सोनभद्र: हर हर महादेव की गूंज के साथ मनाया गया जन्मोत्सव

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव/ रघुराज सिंह

बीजपुर (सोनभद्र)। क्षेत्र में स्थित रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में शयन आरती के पावन अवसर पर मंदिर समिति के उपाध्यक्ष एवं उपमहाप्रबंधक योगेश त्रिपाठी के पिता महामहोपाध्याय डॉ. विद्या शंकर त्रिपाठी का 82वां जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
डॉ. विद्या शंकर त्रिपाठी उच्च शिक्षा विभाग में प्रोफेसर तथा राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य पद से 2005 में सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्ति के बाद भी वे संस्कृत के क्षेत्र में निरंतर योगदान देते आ रहे हैं। भारत सरकार द्वारा उन्हें “शास्त्र चूड़ामणि” विद्वान अलंकार से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त काशी रत्न, प्रयाग गौरव, राष्ट्र गौरव सहित अनेक प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें प्राप्त हुए हैं।
इस अवसर पर योगेश त्रिपाठी ने दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि वे समाज को नई दिशा देने में सदैव प्रेरणास्रोत बने रहें। कार्यक्रम में कुटुम्ब प्रबोधन के जिला संयोजक एवं मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी अनन्त मोहन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सद्भावना प्रमुख अनिल त्रिपाठी, बीएमएस अध्यक्ष राकेश राय, महासचिव एस.एन. पाठक, मंदिर समिति के महासचिव प्रमोद द्विवेदी, कोषाध्यक्ष संजय कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मंदिर के पुजारी विजय दुबे ने मंत्रोच्चार के साथ महादेव से दीर्घायु की प्रार्थना की। भजन-कीर्तन एवं शयन आरती के पश्चात प्रसाद और मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और मंदिर समिति के पदाधिकारी इस अवसर पर मौजूद

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.