महिला कल्याण विभाग की टीम ने महिलाओं एवं बच्चों की सहायता हेतु औचक ड्राइव संचालित की

जनपद।निदेशक महिला कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत “संकट की स्थिति” में महिलाओं एवं बच्चों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से औचक ड्राइव संचालित किए जाने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में जिलाधिकारी अवनीश राय के आदेशानुसार तथा अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अरुण कुमार के मार्गदर्शन और जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार के पर्यवेक्षण में शनिवार, 27 दिसंबर 2025 को जनपद में विशेष औचक ड्राइव अभियान चलाया गया।

इस अभियान में चाइल्ड हेल्प लाइन, वन स्टॉप सेंटर एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने आरपीएफ एवं पुलिस टीम के साथ संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डा, छोटी ज्यारत तथा विभिन्न रिक्शा स्टॉप सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कार्रवाई की। अभियान के दौरान वहां मौजूद लोगों को जागरूक किया गया कि यदि कोई महिला या बच्चा अकेला या भटका हुआ पाया जाए तो तत्काल 112, 1098 एवं 181 हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।

टीम द्वारा बताया गया कि इन हेल्पलाइन सेवाओं के माध्यम से संकटग्रस्त महिलाओं एवं बच्चों को सुरक्षित स्थान, पुलिस सहायता, चिकित्सीय सुविधा, आश्रय (शेल्टर) एवं कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है। अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ समाज में जागरूकता बढ़ाना है।

इस अवसर पर चाइल्ड हेल्प लाइन की ओर से जिला समन्वयक कमल शर्मा, वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक प्रतीक्षा मिश्रा, काउंसलर मुन्तजिम, आरपीएफ उपनिरीक्षक भीमराज, उपनिरीक्षक आकाश तोमर, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट से मुख्य आरक्षी कुलदीप मिश्रा, यतेंद्र सिंह, सपना तथा काशी समाज से मैनेजर गंगा सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.