ऐलनाबाद ( एम पी भार्गव ) भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य बाजार में स्थित एसीबी शाखा की ओर से आज खंड के गांव भुरटवाला में अन्नदाता महोत्सव शिविर का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्रीय प्रबंधक खैराती लाल चौहान, मुख्य प्रबंधक (क्रेडिट) हर्ष वधवा, एसीबी ऐलनाबाद शाखा (2340) की मुख्य प्रबंधक संतोष बिश्नोई, क्षेत्र अधिकारी शेर सिंह व सहायक अर्जुन सिंह उपस्थित हुए। इस शिविर में बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक खैराती लाल चौहान व मुख्य प्रबंधक (क्रेडिट) हर्ष वधवा ने किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और बैंक की कृषि-संबंधी सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों को बैंक द्वारा दिए जाने वाले ऋण विकल्पों के बारे में जानकारी दी। वहीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और अन्य केंद्र प्रायोजित योजनाओं के बारे में जागरूक किया। उन्होंने किसानों को प्रधानमंत्री जन धन योजना जैसी वित्तीय समावेश योजनाओं के तहत खाते खोलने और डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव और बैंकिंग सेवाओं के सुरक्षित उपयोग के बारे में भी जानकारी दी। एसीबी ऐलनाबाद शाखा (2340) की मुख्य प्रबंधक संतोष बिश्नोई ने अधिकारियों का शिविर में पहुंचने पर आभार जताया वहीं ग्रामीणों व किसानों को बैंक की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर गांव भुरटवाला के सरपंच प्रतिनिधि राजेश सोनी सहित कई अन्य ग्रामीण, किसान व गांव के गणमान्यजन भी मौजूद थे।
