लखीसराय में साइबर ठगी का शिकार व्यक्ति को राहत,मोबाइल चोरी के बाद खाते से निकाले गए 1.04 लाख

साइबर सेल ने 99,998 रुपये कराए वापस,साइबर डीएसपी अजीतप्रताप सिंह चौहान ने दी जानकारी

लखीसराय(सरफराज आलम)साइबर अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए लखीसराय साइबर थाना ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर थाना कांड संख्या-47/25 में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ठगी की गई राशि में से 99,998 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए हैं।

साइबर डीएसपी अजीत प्रताप सिंह चौहान ने बताया की वादी लक्ष्मण पासवान का मोबाइल फोन 3 सितंबर 2025 को लखीसराय रेलवे स्टेशन से चोरी हो गया था। मोबाइल चोरी के बाद साइबर अपराधियों ने उनके बैंक खाते से कुल 1 लाख 4 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली थी। घटना की सूचना मिलते ही साइबर थाना ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी जांच शुरू की।

साइबर थाना की सक्रियता और समन्वित कार्रवाई के परिणामस्वरूप ठगी की गई राशि में से 99,998 रुपये पीड़ित के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दिए गए। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि मोबाइल चोरी या साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाना या साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.