दिव्यांग सांस्कृतिक सम्मेलन में गूंजे देशभक्ति व भक्ति के स्वर, 25 दिव्यांग बच्चों को कंबल वितरित

  • रिपोर्ट:- हरिश्चंद्र (चंद्रा)

सोरों (कासगंज)। मेला मार्गशीर्ष सोरों शूकरक्षेत्र महोत्सव–2025 के पावन अवसर पर दिव्यांगजनों के सामाजिक समावेशन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से दिव्यांग सांस्कृतिक सामूहिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मेला मार्गशीर्ष में लगे पंडाल में सोमवार दोपहर एक बजे श्री वराह जन सेवा दिव्यांग समिति सोरों के तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसीएमओ मानसिक इकाई प्रमुख उत्कर्ष जी, नगर पालिका अध्यक्ष सोरों रामेश्वर दयाल महेरे, एसडीएम समाज कल्याण अधिकारी सुशांत सावरे तथा चिकित्सा अधीक्षक कासगंज संजीव कुमार सक्सेना मंचासीन रहे। मंच संचालन मंशा वर्मा ने किया। इस अवसर पर विशेष शिक्षक संग्रह शिक्षा, मंशा वर्मा, ममता पाराशर, सुशील कुमार पटेल, विश्वकर सिंह, शमशेर बहादुर सिंह व छैल बिहारी उपस्थित रहे।

सम्मेलन में 21 प्रकार की दिव्यांगताओं की जानकारी दी गई तथा दिव्यांग बच्चों और दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भरता एवं आत्मविश्वास के लिए प्रेरित किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में कक्षा 9 के छात्र लकी ने देशभक्ति गीत “तिरंगा झुकना जाए…” प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया, वहीं कक्षा 4 की छात्रा लक्ष्मी ने भजन “नगरी हो अयोध्या सी…” प्रस्तुत कर श्रद्धा का माहौल बना दिया।

मंच पर उपस्थित अतिथियों का फूल-माला व पटका पहनाकर सम्मान किया गया। ठंड के मौसम को देखते हुए सरकार की ओर से दिव्यांग बच्चों को 25 कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष कुलदीप निर्भय, विनोद शर्मा, काका महेरे, धरिधैर्य दुबे, विजय पटियात, नीतू राजपूत, धर्मपाल, शकुन्तला, ब्रजपाल, सत्यपाल सहित बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन से दिव्यांगजनों के प्रति समाज में सकारात्मक संदेश गया।

दिव्यांग बच्चों को खाने के टिफिन भी वितरण किए गए समिति की तरफ से और पंडाल में बैठे दिव्यांगजन एवं दिव्यांगजन के साथ आए पारिवारि जनों को भोजन के पैक डिब्बे भी वितरित किए गए

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.