देश के हर घर में वोट चोरी की चर्चा, ‘वोट चोर–गद्दी छोड़’ रैली को सफल बनाने में जुटी कांग्रेस

रामपुर।कांग्रेस केम्प कार्यालय धमोरा में कांग्रेस नेताओं की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें 14 दिसंबर 2025 को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली “वोट चोर–गद्दी छोड़” रैली को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। बैठक में रामपुर जनपद से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को रैली में ले जाने तथा सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गईं।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अफ़रोज़ अली खां ने कहा कि “वोट चोरी लोकतंत्र के खिलाफ एक गंभीर अपराध है, जिसे भाजपा और चुनाव आयोग मिलकर अंजाम दे रहे हैं।” उन्होंने कहा कि इस वोट चोरी को रोकना हर भारतीय का कर्तव्य है और इस आंदोलन में सभी को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। उन्होंने बताया कि जनपद से एक हजार कांग्रेस कार्यकर्ताओं के रैली में शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि प्रत्येक विधानसभा से 200 लोगों को ले जाने की योजना बनाई गई है।

पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता ने कहा कि भाजपा की वोट चोरी अब किसी से छिपी नहीं है और देश के हर घर में इसकी चर्चा हो रही है। उन्होंने दावा किया कि 14 दिसंबर की रैली में न सिर्फ कांग्रेस कार्यकर्ता, बल्कि बड़ी संख्या में आम नागरिक भी राहुल गांधी को सुनने के लिए पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि हर बूथ पर मतदाता लगातार कांग्रेस कार्यकर्ताओं के संपर्क में हैं।

बैठक में पूर्व शहर अध्यक्ष नोमान खां, जिला उपाध्यक्ष वेदराम यादव, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष दामोदर सिंह गंगवार, महेंद्र यादववंशी, सभासद आसिव खां, पूर्व सभासद हसीब खां, शब्बन खां, प्रताप सिंह, वासिक अली, अकरम सुल्तान, रियाज अहमद, साहिब हसन खां, फरमान, इरफान, नासिर खां, जिवेन्द्र गंगवार, राजेश लोधी, संतोष कुमार, देवकीनंदन मौर्य, बद्रीप्रसाद मौर्य सहित अन्य कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.