लखीसराय में राष्ट्रीय अविष्कार अभियान का भव्य आयोजन- विज्ञान प्रदर्शनी, क्विज प्रतियोगिता और PBL मेले में छात्रों ने दिखाया नवाचार
लखीसराय(सरफराज आलम) लखीसराय नगर भवन के सभागार में समग्र शिक्षा के तहत राष्ट्रीय अविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी, क्विज प्रतियोगिता एवं PBL (प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग) मेला का भव्य जिला स्तरीय आयोजन किया गया। लखीसराय जिले के सभी सात प्रखंडों-लखीसराय, रामगढ़ चौक, हलसी, चानन, पिपरिया, बड़हिया एवं सूर्यगढ़ा-से प्रखंड स्तरीय प्रथम स्थान प्राप्त छात्रों ने इसमें प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर समाहर्ता नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नीलम राज तथा डायट व्याख्याता मनीषा प्रसाद, प्रगति पल्लवी एवं निर्णायक मंडल के सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान चयनित छात्रों ने विज्ञान और PBL के नवीन मॉडल एवं प्रोजेक्ट स्टॉल के माध्यम से अपनी रचनात्मकता एवं वैज्ञानिक सोच का शानदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी का निरीक्षण उप विकास आयुक्त सुमित कुमार ने किया। उन्होंने बच्चों को विज्ञान शिक्षा, नवाचार एवं सतत ज्ञान अर्जन की महत्ता पर प्रेरक संबोधन दिया।
क्विज प्रतियोगिता परिणाम:
वर्ग 6–8:
* प्रथम – रीतिका कुमारी (हलसी)
* द्वितीय – संध्या कुमारी (चानन)
* तृतीय – राज कुमार (रामगढ़ चौक)
वर्ग 9–12:
* प्रथम – अमित राज
* द्वितीय – गोपी कुमार
* तृतीय – कुमारी दीप ज्योति
PBL प्रतियोगिता परिणाम:
PBL (गणित):
* प्रथम – मध्य विद्यालय महिसोना
* द्वितीय – मध्य विद्यालय मनोहरपुर
* तृतीय – मध्य विद्यालय बसुआचक
PBL (विज्ञान):
* प्रथम – मध्य विद्यालय वलीपुर
* द्वितीय – मध्य विद्यालय बसुआचक
* तृतीय – मध्य विद्यालय पारसँवा
विज्ञान प्रदर्शनी (वर्ग 9–12):
* प्रथम – शिवम कुमार (लखीसराय)
* द्वितीय – अंजनी कुमारी (सूर्यगढ़ा)
* तृतीय – अंकित कुमार (बड़हिया)
कार्यक्रम के सफल आयोजन में संभाग प्रभारी आलोक रंजन, अमित कुमार और सुरेंद्र कुमार की सराहनीय भूमिका रही। निर्णायक मंडल में मुनींद्र झा, प्रमोद रंजन, सुनील कुमार, राज कुमार, मोनी कुमारी, जयंत कुमार, डॉ. मनोज कुमार चौधरी, मकेश्वर राम एवं रॉकी कुमार शामिल रहे। संचालन सुशांत कुमार ने किया।
पूरे आयोजन में “मिंत्रा” संगठन की टीम-भारती चौहान एवं कृष्णा राज-का भी सक्रिय सहयोग रहा।0कार्यक्रम अपर समाहर्ता नीरज कुमार एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नीलम राज द्वारा विजेताओं को पुरस्कार वितरण के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
