बाराबंकी: सर्विलांस सेल और पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से 30 लाख के 160 मोबाइल बरामद, एसपी ने मालिकों को सौंपे फोन

  • रिपोर्ट: कपिल सिंह

बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में सर्विलांस सेल व थाना पुलिस की संयुक्त टीमों को बड़ी सफलता मिली है। CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल के माध्यम से तकनीकी ट्रैकिंग कर करीब 30 लाख रुपये कीमत के 160 खोए व चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए।

पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिए। अपना फोन पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ झलक उठी और उन्होंने बाराबंकी पुलिस का आभार जताया।

शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्दे

एसपी ने बताया कि आम जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए सर्विलांस सेल और सभी थानों को विशेष अभियान चलाने के आदेश दिए गए थे। उसी के क्रम में प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए यह सफलता मिली है।

खोए मोबाइल की शिकायत तुरंत करें

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि मोबाइल फोन खो जाए या चोरी हो जाए तो तुरंत नजदीकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं या सीधे CEIR पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत करें। यह पोर्टल फोनों के ब्लॉकिंग और ट्रैकिंग में बेहद सहायक है।

अभियान में शामिल पुलिस टीम

प्रभारी सर्विलांस सेल: अजय सिंह

उ0नि0: दौमित्र सेन रावत

हे0का0: शैलेन्द्र प्रताप सिंह, मजहर अहमद, चन्द्रभान

ब्रजेश कुमार, का0 शैलेन्द्र कुमार, प्रवीण शुक्ल, अंकुर, रवीन्द्र कुमार

म0का0: सुनिधि पाण्डेय (सर्विलांस सेल, जनपद बाराबंकी)

सभी थाना स्तर की CEIR पोर्टल टीमों का सराहनीय योगदान

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.