अब्दुल्लाह आज़म को दो पासपोर्ट मामले में सात साल की सज़ा, 50 हजार का जुर्माना भी

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खान

रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान के बेटे और पूर्व विधायक अब्दुल्लाह आज़म खान को दो पासपोर्ट मामले में बड़ा झटका लगा है। अदालत ने इस प्रकरण में उन्हें 7 वर्ष की कैद और 50 हजार रुपये जुर्माने की सज़ा सुनाई है।

यह मामला अब्दुल्लाह आज़म के पासपोर्ट से जुड़े दस्तावेज़ों में विसंगति और नियमों के उल्लंघन से संबंधित है। न्यायालय ने सुनवाई के बाद उन्हें दोषी मानते हुए यह सज़ा निर्धारित की है।

फिलहाल अब्दुल्लाह आज़म खान अपने पिता आज़म खान के साथ रामपुर जेल में बंद हैं। अदालत के इस फैसले के बाद राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.