एसपी ने अपर पुलिस अधीक्षक संग महिला थाना का किया आकस्मिक निरीक्षण

रामपुर। पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा ने अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह के साथ महिला थाना का आकस्मिक निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था और व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय में अपराध रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर एवं अन्य अभिलेखों को चेक कर उनके रख-रखाव और प्रविष्टियों की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही थाना परिसर में बने कार्यालय, भोजनालय, हवालात, कंप्यूटर कक्ष एवं मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण करते हुए सफाई व्यवस्था की जांच की।

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि थाने में आने वाली प्रत्येक महिला को त्वरित व सम्मानजनक न्याय उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर जोर देते हुए सतर्कता व संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.