सर्दियों में रात को मोजे पहनकर सोना चाहिए या नहीं? जानें सेहत से जुड़ी जरूरी बातें

नई दिल्ली। सर्दियों के मौसम में ठंड से बचने के लिए कई लोग रात को मोजे पहनकर सोते हैं। इससे पैरों में ठंड नहीं लगती और त्वचा फटने से भी राहत मिलती है। लेकिन क्या यह आदत सेहत के लिए सही है? डॉक्टरों के अनुसार इसके फायदे और नुकसान दोनों हैं। इसलिए इसे अपनाने से पहले कुछ अहम बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है।

रात में मोजे पहनकर सोने के फायदे

पैरों में गर्मी बनी रहती है

ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है

पैरों की सूखापन और फटना कम होता है

जल्दी नींद आने में मदद मिलती है

 लेकिन ध्यान रखें — हो सकते हैं ये नुकसान

सांस लेने में परेशानी
कई बार टाइट मोजे पहनने से नसों पर दबाव पड़ता है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह थोड़ा प्रभावित हो सकता है और सांस लेने में दिक्कत महसूस हो सकती है।

 बेचैनी और घबराहट
सर्दियों में ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाती हैं। ऐसे में अगर ज्यादा गर्मी मिले तो बेचैनी और घबराहट होने लगती है।

 स्किन इंफेक्शन का खतरा
दिनभर पहने हुए गंदे या नम मोजे रात में पहनकर सोने से

फंगल इंफेक्शन

बदबू

पैरों की स्किन पर दाने
हो सकते हैं।

 ब्लड सर्कुलेशन धीमा पड़ना
कसे हुए मोजे पहनकर सोने से पैरों में रक्त संचार बाधित हो सकता है, खासतौर पर डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीजों को अधिक सावधानी की जरूरत है।

क्या करें? विशेषज्ञों की सलाह

हल्के, ढीले और सूती मोजे पहनें

सोने से पहले पैरों को धोकर सुखाएं

दिनभर पहने मोजे रात में बिल्कुल न पहनें

अगर पैरों में बहुत ठंड लगती है, तभी मोजे पहनें

रात में मोजे पहनकर सोना गलत नहीं है, लेकिन
मोजे ढीले, साफ और सूती होने चाहिए, वरना लाभ की जगह नुकसान हो सकता है।
स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए सही तरीका अपनाएँ और सर्दियों का मौसम आराम से बिताएँ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.