फ़िल्म महोत्सव लखीसराय : बिहार के सिनेमाई परिदृश्य में एक सराहनीय पहल – उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा

पटना। लखीसराय ज़िले में पहली बार आयोजित होने जा रहा लखीसराय फ़िल्म महोत्सव (03–05 दिसंबर 2025) पूरे बिहार में सिनेमाई जगत को एक नई पहचान देने जा रहा है। समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम में Bihar के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने महोत्सव का पोस्टर जारी करते हुए इसे “बिहार के सिनेमाई परिदृश्य में एक सराहनीय पहल” बताया।

उन्होंने कहा कि यह उत्सव न केवल लखीसराय के लिए गौरवपूर्ण है, बल्कि युवाओं में सिनेमा के प्रति रचनात्मक दृष्टिकोण और नई ऊर्जा का संचार करेगा। महोत्सव में NFDC (राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम) द्वारा उपलब्ध भारतीय पैनोरमा फ़िल्में, राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फ़िल्में एवं फ़िल्म क्रिटिक्स गिल्ड, मुंबई द्वारा सम्मानित शॉर्ट फ़िल्में प्रदर्शित की जाएँगी।

प्रदर्शित होने वाली फ़िल्मों की आधिकारिक सूची जारी

समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में फ़िल्मों के चयन की घोषणा डीएम मिथिलेश मिश्र, एडीएम नीरज कुमार, फ़िल्मकार रविराज पटेल, कला संस्कृति पदाधिकारी प्राची कुमारी व डीपीआरओ रवि कुमार की उपस्थिति में की गई।

उद्घाटन फ़िल्म : प्रकाश झा प्रोडक्शन्स की चर्चित फ़िल्म ‘परीक्षा’
समापन फ़िल्म : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराही गई गुजराती फ़िल्म ‘छेल्लो शो’

प्रमुख फीचर फ़िल्में

परीक्षा

मट्टो की साइकिल

तूफ़ान मेल ऐट डाउन

भगवज्जूकम्

स्वाहा

सेलेस्टिना एंड लॉरेंस

न्यूटन

अंधाधुन

छिछोरे

गांधी

पा

छेल्लो शो

नॉन-फ़ीचर व डॉक्यूमेंट्री

लखीसराय म्यूज़ियम – डिस्कवरी : अ ग्लिम्प्स ऑफ़ ग्लोरी

लखीसराय : डिस्कवरी ऑफ़ अ फ़ॉरगॉटेन हिस्ट्री

डॉ राजेन्द्र प्रसाद – लाइफ़ एंड हिस्ट्री

सरदार पटेल

वंदे मातरम्

एक था गाँव

बहुरुपिया

लघु फ़िल्में

ओबुर

क्रॉसिंग बॉर्डर्स

जूयें

मॉनसून वॉक

मूविंग फ़ोकस

गिद्ध – द स्कैवेंजर

सायकिल

चिपटकदुम्पा

पैनल चर्चा, मास्टर क्लास व संवाद सत्र

तीन दिवसीय महोत्सव में FTII, पुणे के पूर्व छात्र-छात्राओं सहित कई फिल्मकार युवाओं से सीधा संवाद करेंगे।

 फ़िल्मी हस्तियों की उपस्थिति

अनुरिता झा

वरिष्ठ फ़िल्म समीक्षक अजय ब्रह्मात्मज

मोहित मट्टू

फिल्मकार रवि शेखर

अभय कुमार सिन्हा

निर्देशक विक्राम कुमार

अभिनेत्री अंकिता केरकेट्टा

निर्माता निशांत उज्जवल

इसके साथ ही देवाशीष मखीजा, पैन नलिन, एम गनी, विकास कुमार, अभिनव कुमार (विदेश निवासी) और रूस की फ़िल्म निर्माता ऐना शलशिना व मरियाना बोरगो भी VC/वीडियो संदेश के माध्यम से जुड़ेंगे।

उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी महत्वपूर्ण हस्तियाँ

Deputy CM विजय कुमार सिन्हा कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे

बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा

विधायक रामानंद मंडल

गृह सचिव प्रणव कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे

महोत्सव की विशेषताएँ

बहुभाषी फ़िल्म प्रदर्शन
(हिन्दी, अंग्रेज़ी, संस्कृत, बंगला, मगही, बज्जिका समेत)

सांस्कृतिक समृद्धि और फ़िल्म कला का संगम

स्थानीय दर्शकों और युवाओं को मिलेगा बड़ा मंच

लखीसराय फ़िल्म महोत्सव सिनेमा के विविध रंगों और रचनात्मक संभावनाओं से रूबरू होने का एक महत्वपूर्ण अवसर बनकर उभर रहा है। इसका उद्देश्य जिले को राष्ट्रीय स्तर पर सांस्कृतिक पहचान दिलाना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.