बदायूँ। समाजवादी पार्टी की महिला प्रदेश सचिव सुनीता यादव ने विधानसभा अध्यक्ष नूर अफशा (नूरी) के साथ मिलकर 115 बदायूँ विधानसभा के बूथों पर चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में सक्रिय सहभागिता की।
इस दौरान उन्होंने जनता से अपील की कि एसआईआर फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि निकट है, ऐसे में जिन लोगों ने किसी कारणवश फॉर्म नहीं भरा है, वे आज या कल ही इसे तुरंत जमा कर दें।
एसआईआर कार्य में सहयोग के लिए सुनीता यादव के साथ विधानसभा की अन्य सपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं, जिनमें नईमा, पिंकी जाटव, ममता, जारा, मनोज कुमारी, रचना, रुबीना खातून, शबाना आदि शामिल थीं।
सपा नेताओं ने कहा कि मतदाता शुद्धिकरण प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और जनता का सहयोग आवश्यक है।
