दबंगो ने सरकारी चकरोड को काटकर मिलाया खेत में, किसान के विरोध करने पर दबंगों ने दी गोली मारने की धमकी
मोदीनगर : मोहम्मदपुर पुर कदीम के किसान विजयपाल की भूमि खसरा नंबर 194 स्थित ग्राम मोहम्मदपुर कट्टीम में, दिनांक 26-11-25 सुबह लगभग 10:30 बजे विजयपाल व उनका भाई अपने खेत पर फसल की सुरक्षा के लिए। बाउंड्री दीवार करने के लिए गए थे। तथा निशान देही करने लगे। तभी गांव के मुकेश उर्फ मुरली पुत्र राजेश्वर तथा उसके साथ चार-पांच अज्ञात व्यक्ति उसके साथ आए, और मुकेश उर्फ मुरली ने कहा कि हम चार दिवारी नहीं होने देंगे। किसान ने कहा कि क्यों नहीं होने दोगे। तो उसने कहा कि मेरी जमीन कम है। प्रार्थी ने कहा कि मेरा सेक्टर अलग है। और तुम्हारा सेक्टर अलग है। तुम्हारा मेरे से कोई संबंध नहीं है। और ना ही तुमने मुझे पार्टी बनाया है।
यह चकरोड विजयपाल के चक से होते हुए आगे किसानों के खेत के लिए जाती है। जो मुरली उर्फ मुकेश ने jcb मशीन से कटवा दी गई है। और उसको काटकर अपने चक में मिल लिया गया है। जबकि विजयपाल की ट्यूवेल व बिजली का पोल लगभग 20 वर्षो से लगा हुआ है
और इनके खेत के बीच में एक चकरोड है। जो आगे किसानों तक जाती है। दबंगों ने गुंडागर्दी दिखाते कहा कि हम मुठ मर्दी से तथा जबरदस्ती से इस बाउंड्री वालों को नहीं होने देगे। यह मेरा कोई नया काम नहीं है। अगर तुम नहीं मानें तो में गोली भी मार सकता हूं। जानकारी के अनुसार इसके साथियों पर 307 धारा का मुकदमा। पहले से ही दर्ज है। जिसका मुकदमा संख्या 0238/25 है। यह थाना भोजपुर जिला गाजियाबाद में दर्ज है। किसान ने अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा के लिए। मुकेश उर्फ मुरली व उसके साथियों को पाबंद करने की मांग की है। जिससे दीवार बनाने में हो रही बाधा उत्पन्न ना हो। साथ ही
किसान ने जान माल का खतरा बताते हुए। पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए। मुकेश उर्फ मुरली व उसके साथियों पर उचित कार्यवाही की मांग की है।
