हरियाणा में बढ़ी ठंड, नारनौल में तापमान 5.5 डिग्री तक पहुंचा

हरियाणा में सर्दी ने दस्तक दे दी है और तापमान तेजी से नीचे गिर रहा है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का सीधा असर हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में देखने को मिल रहा है। अधिकांश स्थानों पर रात का तापमान सिंगल डिजिट में पहुंच चुका है, जिससे लोगों को कंपकंपी महसूस होने लगी है।

बुधवार को नारनौल में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। वहीं प्रदेश के कई जिलों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है। हालांकि दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत बनी हुई है।

विभिन्न जिलों का न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)

नारनौल — 5.5

सिरसा — 5.8

हिसार — 6.6

करनाल — 7.0

जींद — 7.2

कैथल — 7.3

सोनीपत — 7.3

भिवानी — 7.5

पानीपत — 7.9

पंचकूला — 7.9

आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में ठंड और बढ़ने की संभावना है। 27-28 नवंबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, जिससे तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव दिखाई देगा। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है।

फिलहाल मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क और साफ है तथा वातावरण में नमी की कमी है। ऐसे में तापमान लगातार गिरने से आने वाले दिनों में पाला जमने की स्थिति भी बन सकती है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.