बदायूं: एसआईआर फार्म भरवाने को लेकर ककराला में चला जागरूकता अभियान, शिक्षकों और टीम ने संभाली जिम्मेदारी

बदायूं। गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस की छुट्टी का अवसर ककराला नगर में सामाजिक जागरूकता के लिए समर्पित रहा। नगर के सभी मदरसे और कॉलेजों के शिक्षक एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीज़न) फार्म भरवाने हेतु विशेष अभियान में बढ़-चढ़कर शामिल हुए। शिक्षकों और स्थानीय टीम ने नगर के प्रत्येक बूथ पर पहुंचकर लोगों को फार्म भरने में सहायता प्रदान की।
अभियान के दौरान बीएलओ के साथ-साथ सुपरवाइज़र महफूज अली भी सक्रिय रूप से मौजूद रहे। टीम ने बताया कि उनका प्रथम लक्ष्य नगर ककराला में एसआईआर को शत-प्रतिशत पूरा कराना है। इसके लिए यदि आवश्यक हुआ तो डोर-टू-डोर जाकर भी लोगों की मदद की जाएगी, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रह जाए।
अभियान में नगर ककराला एवं जनपद बदायूं के वरिष्ठ पत्रकार हामिद अली खान राजपूत, मुस्लिम सर, वाहिद खान राजपूत, आदिल खान, अकमल खान, जहांगीर खान, ताईफ अली, कमाल खान, अशरफ गुलशन व उजैर सहित अन्य सहयोगी सक्रिय रूप से शामिल रहे। सभी ने मिलकर लोगों को दस्तावेजों की जानकारी दी और फार्म भरने की प्रक्रिया पूरी कराई।
स्थानीय प्रशासन ने भी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे समयबद्ध एवं सफल अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.