हम एकता मंच ने एसआईआर में निस्वार्थ सेवा करने वाली टीम को किया सम्मानित

बदायूं। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में लोगों की निस्वार्थ भावना से सहायता करने वाले समाजसेवियों को हम एकता मंच द्वारा सम्मानित किया गया। मोहल्ला छीपियान में फरीद अहमद उर्फ़ राजू ख़ां कांट्रेक्टर के आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में टीम के सदस्यों को फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एसआईआर में निरंतर सेवा देकर लोगों के फार्म भरने एवं बीएलओ के कार्य में सहयोग करने वाले डॉ. जहांगीर ख़ां, मोहम्मद अकरम साहब, वसीम ख़ां और राजू ख़ां को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हम एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शादाब शफ़ीक़ ख़ां और राष्ट्रीय महासचिव मास्टर फ़िरोज़ खान ने सभी सदस्यों को सम्मान पत्र प्रदान किए।
शादाब शफ़ीक़ ख़ां ने बताया कि मंच ने 5 नवंबर को राष्ट्रीय कार्यालय में बैठक आयोजित कर एसआईआर कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु दिशा-निर्देश जारी किए थे। इसके साथ ही नागरिकों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ता राजू ख़ां को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई थी, जिसे उन्होंने अपने साथियों के साथ सफलतापूर्वक निभाया और लगातार लोगों की मदद करते हुए अधिकांश फॉर्म भरवाकर जमा करा दिए।
राष्ट्रीय महासचिव मास्टर फ़िरोज़ खान ने कहा कि संगठन के सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठा से निभा रहे हैं और जनता की हर संभव सहायता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम एकता मंच का उद्देश्य जनहित को सर्वोपरि रखना और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि एसआईआर एक स्वाभाविक एवं महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें तथा अपने फॉर्म समय से बीएलओ को जमा करें। किसी भी समस्या की स्थिति में मंच की टीम तत्परता से सहायता प्रदान करेगी।
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष नादिर ख़ां बबलू, युवा जिलाध्यक्ष मोहम्मद रेहान एडवोकेट, उस्मान मियां, बालम ख़ां, फ़िरोज़ ख़ां, शारिक ख़ां, महबूब ख़ां, फैज़ान ख़ां, इक़बाल ख़ां समेत कई सदस्य उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.