शानदार माहौल में शुरू हुआ सेकेंड हसन आगा मेमोरियल स्टेट हॉकी टूर्नामेंट, पहले दिन शाहजहांपुर और बुलंदशहर की जीत

रामपुर।महात्मा गांधी फिजिकल कॉलेज स्टेडियम में सेकेंड हसन आगा मेमोरियल स्टेट हॉकी टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ रोमांचक माहौल में हुआ। उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष सना खानम रहीं, जिन्होंने दोनों टीमों से परिचय प्राप्त कर हॉकी से बाल थ्रो कर टूर्नामेंट की शुरुआत की।

 पहले दिन खेले गए दो मुकाबले

पहले दिन दो अहम मैच खेले गए, जिनमें शाहजहांपुर और बुलंदशहर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया।

पहला मैच: बरेली अकादमी बनाम शाहजहांपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम

शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए शाहजहांपुर ने 4–0 से जीत दर्ज की।
गोल स्कोरर:

20वां मिनट – रेहान

25वां मिनट – अनुज

54वां मिनट – आंशिक

58वां मिनट – आंशिक

दूसरा मैच: प्रयागराज बनाम बुलंदशहर

रोमांचक मुकाबले में बुलंदशहर ने 37वें मिनट में साहिल के गोल की बदौलत 1–0 से जीत दर्ज की।

अंपायरिंग और तकनीकी टीम

मैचों की अंपायरिंग जावेद, मनीश, सुनील और मुशीर ने की।
टेक्निकल टेबल का संचालन अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी महेंद्र बोरा ने संभाला।

उद्घाटन समारोह में सम्मान

ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी जमशेद आगा और फैजान आगा ने मुख्य अतिथि का बुके देकर स्वागत किया।
मैचों की कमेंट्री नासिर खान ने की।

मौजूद रहे कई गणमान्य लोग

इस अवसर पर
रुबीना खान, एजाज हसन खान, डॉ. सैय्यद अज़ीम नकवी, खालिद खान, इकबाल अली बैग, सचिव मुख्तार खान, वकार खान, आसिम खान, यासीन, फिरासत खान, वसीम खान, मुकर्रम शाह खान, जुनैद खान, सज्जाद खान, फराज अली खान, इरफान खान, अनुप सिंह, यूसुफ अली खान, अय्यूब खान, फरहत अली खान सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

अंत में इशरत अली (इश्शू मियां) और आदिल मियां ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

कल खेले जाएंगे चार मुकाबले

टूर्नामेंट मीडिया प्रभारी फहीम कुरैशी के अनुसार 24 नवंबर को
सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद, चांदपुर, काशीपुर, शाहजहांपुर, आगा इलेवन और रामपुर ग्रीन की टीमों के बीच चार मैच खेले जाएंगे।

भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष आयोजन

भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में टूर्नामेंट को और भव्य रूप दिया गया है।
पूर्व निदेशक उच्च शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश सैय्यद एजाज़ हसन की अध्यक्षता में तैयारियों का निरीक्षण भी किया गया।

निरीक्षण के दौरान समिति के सदस्य सय्यद इशरत अली, आदिल हसनैन, मुकेश कुमार, शेखर शर्मा, यूसुफ अली खान आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.