श्रीनगर पुलिस की सख्त पूछताछ के बीच हरियाणा का मौलवी ‘व्हाइट कॉलर’ टेरर मॉड्यूल में गिरफ्तार, किराए के बकाये पर अड़ा रहा

श्रीनगर। पुलिस की पूछताछ कक्ष में तनावपूर्ण माहौल के बीच भी हरियाणा के मेवात का मौलवी इश्तियाक, जिसे ‘व्हाइट कॉलर’ टेरर मॉड्यूल के मामले में हिरासत में लिया गया है, लगातार गिरफ्तार डॉक्टरों से बकाया किराये की मांग पर अड़ा हुआ है।

मौलवी इश्तियाक को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उस समय पकड़ा, जब फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी के बाहर स्थित उसके किराए के मकान से 2,500 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। बरामदगी में अमोनियम नाइट्रेट, पोटैशियम क्लोरेट और सल्फर जैसे खतरनाक पदार्थ शामिल थे। यह स्थान अब इस ‘व्हाइट कॉलर’ टेरर मॉड्यूल का केंद्र माना जा रहा है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मौलवी इश्तियाक से आतंक मॉड्यूल की फंडिंग, सप्लाई चैन और डॉक्टरों की भूमिका से जुड़े कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे जा रहे हैं, लेकिन वह पूछताछ के दौरान बार-बार अपने बकाया किराये की बात छेड़ देता है। यह मॉड्यूल पढ़े-लिखे पेशेवरों, विशेषकर डॉक्टरों और अन्य व्हाइट-कॉलर व्यक्तियों की संलिप्तता के कारण चर्चा में है।

पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और बरामद विस्फोटक सामग्री के स्रोत, उद्देश्य तथा नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान में जुटी है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.