ओवरलोड 4 डम्पर, 2 पिकअप सीज, 49 वाहनों पर 3.21 लाख का जुर्माना

रामपुर। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर अनधिकृत रूप से संचालित यात्री एवं मालवाहक वाहनों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात से लेकर सुबह 4:30 बजे तक सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ओवरलोडिंग और बिना अनुमति संचालित हो रहे वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।
वरिष्ठ सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान के दौरान 4 ओवरलोड डम्पर और 2 पिकअप को मौके पर ही नवीन मंडी चौकी में सीज किया गया। इसके साथ ही फिटनेस, परमिट, टैक्स आदि समाप्त होने के बावजूद सड़कों पर दौड़ रहे 43 वाहनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान किया गया।
कार्रवाई के दौरान कुल 49 वाहनों पर 3.21 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियम विरुद्ध संचालन पर इसी प्रकार सख्त कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।
अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और गैर-कानूनी परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.