- रिपोर्ट: प्रियंका सिंह
मुंबई, 19 नवंबर 2025: जियो ने अपने AI ऑफर में बड़ा बदलाव करते हुए घोषणा की है कि अब सभी Jio अनलिमिटेड 5G यूज़र्स को 18 महीनों तक फ्री में Gemini Pro Plan उपलब्ध कराया जाएगा। इस प्लान की मार्केट वैल्यू ₹35,100 है। कंपनी ने बताया कि इस ऑफर में गूगल का नवीनतम और एडवांस Gemini 3 मॉडल शामिल है, जो यूज़र्स को एक बेहतर और प्रीमियम AI अनुभव देगा।
इससे पहले यह सुविधा केवल युवाओं तक सीमित थी, लेकिन अब जियो ने इसे पूरे 5G यूज़र बेस के लिए खोल दिया है। जियो का कहना है कि यह कदम भारत में एडवांस्ड AI तकनीक को सभी तक पहुँचाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है।
यूज़र्स 19 नवंबर 2025 से इस ऑफर का लाभ उठा सकेंगे। इसके लिए उन्हें बस MyJio ऐप में “Claim Now” बैनर पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद Gemini Pro Plan तुरंत एक्टिवेट हो जाएगा।
जियो के इस कदम से करोड़ों 5G उपभोक्ताओं को हाई-एंड AI मॉडल का मुफ्त उपयोग करने का मौका मिलेगा, जिससे डिजिटल इंडिया के AI भविष्य को और मज़बूती मिलेगी।
