राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं को सम्मानित किया, मिर्ज़ापुर बना देश का सर्वश्रेष्ठ जिला

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

नई दिल्ली। विज्ञान भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2024 के विजेताओं को सम्मानित किया। इस वर्ष जल संरक्षण और प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्यों, जिलों और संस्थाओं को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।

इस बार महाराष्ट्र को सर्वश्रेष्ठ राज्य का खिताब मिला, जबकि गुजरात दूसरे और हरियाणा तीसरे स्थान पर रहे।
वहीं उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर को देश का सर्वश्रेष्ठ जिला घोषित किया गया। जल जीवन मिशन और अटल भू-जल योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में मिर्ज़ापुर के प्रदर्शन को राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोच्च मान्यता मिली है।

मिर्ज़ापुर को यह उपलब्धि जिले की पूर्व जिलाधिकारी IAS प्रियंका निरंजन की पहल और मेहनत का परिणाम माना जा रहा है। जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और भू-जल स्तर सुधार के क्षेत्र में जिले ने उल्लेखनीय कार्य किए, जिसका परिणाम राष्ट्रीय मंच पर दो पुरस्कारों के रूप में मिला।

दिल्ली में आयोजित समारोह में मिर्ज़ापुर की पूर्व जिलाधिकारी IAS प्रियंका निरंजन, वर्तमान जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। समारोह में मौजूद अधिकारियों ने इस उपलब्धि को जिले के विकास और जल संरक्षण के क्षेत्र में नई उपलब्धि का मील का पत्थर बताया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.