बीकेटी थाने के अंदर बीजेपी महिला कार्यकर्ता ने बनाया वीडियो, इंस्पेक्टर बैठे रहे

लखनऊ:बीकेटी थाने के अंदर बीजेपी महिला कार्यकर्ता द्वारा मोबाइल पर रील बनाते हुए एक वीडियो सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में कार्यकर्ता थाने परिसर में रील बना रही है, जबकि उसी दौरान इंस्पेक्टर अपनी कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं।
सरकारी परिसर के भीतर इस तरह की गतिविधि को लेकर आम जनता ने पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं। लोगों का कहना है कि थाने जैसे संवेदनशील स्थान पर इस प्रकार की शूटिंग न केवल अनुशासनहीनता है, बल्कि सुरक्षा मानकों का उल्लंघन भी है।
वीडियो को संबंधित महिला कार्यकर्ता दिव्यांशी शुक्ला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जो विधायक नीरज बोरा की करीबी बताई जाती हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठा रहे हैं।
फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया या बयान जारी नहीं किया गया है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.