आम आदमी पार्टी के किसान प्रकोष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन

गरीबों को बांटे गए कंबल

सिकंदराबाद । गुलावठी रोड स्थित किले वाला मैदान में आम आदमी पार्टी के किसान प्रकोष्ठ द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद संजय सिंह के पिता उपस्थित रहे। दिनेश सिंह ने संजय सिंह की गिरफ्तारी पर लोगों से कहा की जल्दी ही संजय सिंह जेल से छूट कर आएगा। किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कमांडो अशोक ने बताया की 2024 के चुनाव प्रचार से दूर रखने के लिए संजय सिंह को षडयंत्र पूर्वक फंसाया गया है, पूरा संगठन संजय सिंह के साथ खड़ा है और इस सरकार को उखाड़ने के लिए अपनी पूरी कोशिश करेगा। संचालन नीरज छोंकर ने किया कार्यक्रम में यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष पंकज जमाना अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष युसूफ कुरैशी के अलावा किसान प्रकोष्ठ के वरिष्ठ पदाधिकारी व अन्य नेता मौजूद थे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.