लोकतांत्रिक हितों के संरक्षण में एसआईआर की भूमिका अहम: हरीश गंगवार

भाजपा जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं संग की बैठक, बोले — बूथ अध्यक्ष मतदाताओं को करें जागरूक

रामपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि लोकतंत्र की सशक्तता का आधार जागरूक मतदाता हैं। ऐसे में चल रही एसआईआर (स्पेशल समरी रिवीजन) प्रक्रिया में बूथ अध्यक्षों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि उनके बूथ का कोई भी व्यक्ति मतदाता बनने से न रह जाए। यह न केवल संगठनात्मक जिम्मेदारी है, बल्कि लोकतांत्रिक हितों के संरक्षण का आधार भी है।

राम विहार स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत मतदाता हैं और उनके अधिकारों की रक्षा तभी संभव है, जब मतदाता सूची पूर्ण और सही हो। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में सफलता के लिए यह आवश्यक है कि प्रत्येक बूथ स्तर पर मतदाता सूची त्रुटिरहित और अद्यतन हो।

हरीश गंगवार ने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया के माध्यम से नए मतदाताओं के नाम जोड़ना, मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाना तथा अन्य त्रुटियों को सुधारना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में बूथ अध्यक्ष और बूथ समिति के सदस्य अहम भूमिका निभाते हैं, क्योंकि वे सीधे जनता से जुड़े होते हैं और क्षेत्र की वास्तविक जानकारी रखते हैं।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि हर मंडल और बूथ स्तर पर विशेष अभियान चलाया जाएगा, ताकि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान कोई भी योग्य मतदाता छूट न जाए। इस दिशा में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने और जागरूकता अभियान चलाने पर विशेष जोर दिया गया।

जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि भाजपा इस कार्य को पूरी गंभीरता और निष्ठा से कर रही है, ताकि संगठन के प्रत्येक स्तर पर मतदाता सूची पूर्ण और सटीक हो।

इस अवसर पर जिला महामंत्री अशोक विश्नोई, रविंद्र सिंह रवि, प्रेम शंकर पांडेय, जगपाल यादव, मोहन कुमार लोधी, अर्जुन रस्तोगी, अनुज सक्सेना, सुरेश बाबू गुप्ता, रवि रूहेला, दिनेश गोयल, संजय चौधरी, सुनील मौर्य सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.