जनपद बदायूं में युवा उत्सव एवं विज्ञान मेला 2025 का हुआ भव्य आयोजन
मुख्य अतिथि रहे विधायक महेश चंद्र गुप्ता, प्रतिभागियों को किया प्रोत्साहित
बदायूं (संजना भारती):युवा कल्याण विभाग बदायूं के तत्वाधान में प्रधानमंत्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, बदायूं के प्रांगण में जनपद स्तरीय युवा उत्सव एवं विज्ञान मेला 2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं — लोक नृत्य (समूह), लोकगीत (समूह), कविता लेखन, कहानी लेखन, डिक्लेमेशन, पेंटिंग आदि में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विजेताओं की सूची इस प्रकार रही:
डिक्लेमेशन: प्रथम – वशिष्ठ पाल, द्वितीय – स्मृति, तृतीय – आसिफा
पेंटिंग: प्रथम – ज्योति सोलंकी, द्वितीय – तैयबा
कहानी लेखन: प्रथम – अलफिजा, द्वितीय – सेजल
कविता लेखन: प्रथम – मंजरुल फातिमा, द्वितीय – आरती श्रीवास्तव
विज्ञान मेला: प्रथम – लक्ष्यपाल (एस.के. इंटर कॉलेज), द्वितीय – योगेश
लोकगीत (समूह): प्रथम – राजाराम इंटर कॉलेज, द्वितीय – नगरपालिका इंटर कॉलेज, तृतीय – केदारनाथ कन्या इंटर कॉलेज
लोक नृत्य (समूह): प्रथम – राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, द्वितीय – केदारनाथ इंटर कॉलेज, तृतीय – राजाराम इंटर कॉलेज
मुख्य अतिथि महेश चंद्र गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि “महिला शक्ति और युवाओं के योगदान से भारत आज विश्व मंच पर अपनी साख स्थापित कर रहा है। युवाओं को नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।”
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक बदायूं उपस्थित रहे, जिन्होंने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। आयोजन की रूपरेखा जिला युवा कल्याण अधिकारी हरि प्रेम द्वारा तैयार की गई।
