दिल्ली घटना के शहीदों को कैंडल जलाकर अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

घटना बेहद दर्दनाक और अमानवीय : शम्स

बदायूं। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संरक्षित एवं जेल मेनुअल के अंतर्गत कार्यरत उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति लखनऊ की इकाई ज़िला अपराध निरोधक कमेटी बदायूं के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने छोटे सरकार रोड, हज़रत सह विलायत गेट के पास एकत्रित होकर दिल्ली में हुए विस्फोट की घटना की घोर निंदा की। इस दौरान मंगलवार को मोमबत्तियां जलाकर दिल्ली विस्फोट में जान गंवाने वाले शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई।
ज़िला सचिव एवं पदेन जेलवीक्षक मुहम्मद शमसुद्दीन शम्स ने कहा कि “यह हमला केवल निर्दोष नागरिकों पर नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता और अखंडता पर सीधा प्रहार है।” उन्होंने इस घटना को बेहद दर्दनाक और अमानवीय बताते हुए कहा कि अब समय है कि हर नागरिक सतर्क रहे। उन्होंने समिति के सदस्यों से अपील की कि अपने आसपास किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस या प्रशासन को दें।
ज़िला उपाध्यक्ष मोहम्मद हैदर अहमद (पूर्व प्रधानाचार्य) ने कहा कि इस धमाके के जिम्मेदार लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए और उन्हें कठोर सजा दी जानी चाहिए।
उपसचिव के. सिंह (पूर्व प्रधानाचार्य) ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि जो तत्व युवाओं के मन में जहर घोलकर उन्हें इस तरह के कृत्यों के लिए उकसाते हैं, उनसे सख्ती से निपटा जाना चाहिए।
वरिष्ठ सदस्य राम औतार मिश्रा ने कहा कि देश विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई आवश्यक है। उन्होंने देशवासियों से शांति बनाए रखने, एकजुट रहने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की।
कार्यक्रम का संचालन अहमद नबी उर्फ भाई भाई ने किया।
श्रद्धांजलि देने वालों में शमसुद्दीन शम्स, मुहम्मद खिज़र अहमद, सी.पी. सिंह, अंसार अली उर्फ गुड्डू, मीडिया प्रभारी इंतज़ार हुसैन, हाजी इमरान खान, राम औतार मिश्रा, आदिल हुसैन ज़करिया, तारिक अब्दुल्लाह, जबींदराज, शरीफ भाई आदि शामिल रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.